धार  बुजुर्ग शिक्षक महिला के साथ प्लॉट बेचने के नाम पर दो लोगों ने धोखाधड़ी की। महिला रिंगनोद गांव के शासकीय आश्रम में टीचर है। चार साल पहले वह बीचवाल आरोपी अंकित गायकवाड के संपर्क में आई थी।

महिला ने प्लॉट खरीदने के बारे में अंकित को बताया। जिसने गुरुकृपा कंस्ट्रक्शन के मनीष पटेल से मिलाया। धार के महालक्ष्मी नगर में एक प्लॉट प्रीमियम लोकेशन पर बताया। महिला ने उसपर भरोसा करते हुए 16 लाख 50 हजार रुपए में प्लॉट का सौदा तय करते हुए करीब 13 लाख 30 हजार रुपए कुछ महीने बाद ही दे दिए। आरोपियों से एक अनुबंध पत्र बनवाया। जल्द ही रजिस्ट्री करवाने का भी आश्वासन दिया। आरोपियों ने महिला काे परेशान करना शुरु कर दिया और रुपए भी नहीं लौटाए।

मामले में कोतवाली पुलिस ने श्यामा की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित गायकवाड़ और मनीष पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवा दिया। शनिवार दोपहर इस मामले में शामिल कुणाल चौधरी और समर दरबार को हिरासत में ले लिया। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोतवाली टीआई, समीर पाटीदार का कहना है कि दोनों ही प्लॉट संबंधी मामले में मुख्य आरोपी मनीष पटेल है। महिलाओं ने बीचवालों के माध्यम से ही रुपए दिए थे। लेकिन अनुबंध पत्र बनाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई और धोखाधड़ी की।