भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग बारिश होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मानसून केरल, नार्थ ईस्ट की दहलीज पर पहुंच गया है। साथ ही केरल समेत अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी मानसून आज ही दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही एमपी और सीजी के निवासी भी यह जानना चाह रहे हैं कि उनके प्रदेश में आग उगलती धूप से राहत कब मिलेगी चलिए आपको बताते हैं।

एमपी में इस देगा मानसून दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की शुरुआत एमपी में 15 जून से होने की संभावना है। IMD के अनुसार, केरल में मानसून 31 मई के आसपास मानसून आएगा, वहीं, एमपी में मानसून 15 जून को पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।