इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्टेज पर डांस करते समय सेविनिवृत्त फौजी की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को कोठी इलाके में घटी। अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया गया।इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। अचानक स्टेज पर वो गिरे और उनका निधन हो गया। जब वो नीचे गिरे तो उनके हाथों में तिरंगा था।प्रत्क्षदर्शियों ने जानकारी दी कि छाबड़ा मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्‍तुति दे रहे थे। उनके प्रदर्शन पर शि‍विर में मौजूद लोग तालियां भी बजा रहे थे। जब वे कुछ पल लड़खड़ाकर नीचे गिरे तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्‍सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं। जब छाबड़ा काफी समय तक होश में नहीं आए तो उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।जानकारी के अनुसार छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है। अलसुबह करीब एक घंटे यह श‍िव‍िर आयोजित किया जाता है।